डेढ़ करोड़ के लिए दोस्तों ने ही की थी हरियाणा के युवक की हत्या।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेढ़ करोड़ के लिए दोस्तों ने ही की थी हरियाणा के युवक की हत्या।

 

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर बिलारी और बनियाठेर पहुंची हरियाणा पुलिस।

 

बनियाठेर (संभल)। दोस्तों ने ही डेढ़ मकरोड़ रुपये के लिए हरियाणा के युवक की हत्या कर शव थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास के जंगल में दबा दिया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस मंगलवार को पहले बिलारी थाना क्षेत्र और फिर शाम को बनियाठेर पहुंची और जंगल में दबे शव को निकलवाने के लिए परमिशन को घूमती रही। हालांकि रात अधिक होने पर हरियाणा पुलिस थाने में आमद कराए बिना ही अभियुक्तों के साथ लौट गई। बुधवार की सुबह थाने में आमद कराने के बाद शव की तलाश में खोदाई का कार्य शुरू किया जाएगा।

 

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के थाना पांवला क्षेत्र के अजय नामक युवक ने माह पहले डेढ़ करोड़ रुपये में अपनी पैतृक संपत्ति बेची थी। बताया जाता है कि तब ही युवक जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के रहने वाले अपने एक दोस्त के पास अपनी निजी गाड़ी से आया था। डेढ़ करोड़ की रकम भी साथ लाया था।

 

अजय के पास इतने रुपये देख दोस्त की नीयत खराब हो गई और उसने अपने साथियों के साथ मिल कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शव को थाना बिलारी क्षेत्र के बार्डर के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास के जंगल में दफना दिया था।

मंगलवार की शाम हरियाणा के थाना सांवला की पुलिस दो गाड़ियों से हिरासत में लिए गए पांच-छह आरोपियों को लेकर थाना बिलारी पहुंची और फिर थाना बनियाठेर पहुंची। हरियाणा पुलिस ने बिना आमद कराए ही थाना बनियाठेर से खेड़ा खास के जंगल की जानकारी की। वहीं शव की तलाश में खोदाई के लिए मजिस्ट्रेट परमिशन के लिए डीएम कार्यालय भी गई। रात होने पर हरियाणा पुलिस बुधवार की सुबह आने की बात कह कर आरोपियों को साथ लेकर चंदौसी चली गई।

 

थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस हत्या के मामले में शव की तलाश में कुछ लोगों को लेकर आई थी लेकिन रात अधिक होने पर बुधवार की सुबह आने की बात कह कर चली गई। हरियाणा पुलिस ने थाने में आमद भी नहीं कराई है।

Soham Chauhaan
Author: Soham Chauhaan

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai