देहरादून : दून की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक पार्किंग और जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में तीन प्रमुख स्थलों जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल), परेड ग्राउंड और तिब्बती मार्केट में आधुनिक आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग सिस्टम का निर्माण पूरा हो गया है। यह सेवा जल्द ही जनसामान्य के लिए खोल दी जाएगी। यह पहल स्मार्ट सिटी के तहत शहर को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की दिशा में एक और ठोस कदम है। अस्पताल परिसर में निर्मित पार्किंग व्यवस्था को चिकित्सालय प्रशासन को हैंडओवर कर दिया गया है। यहां डाक्टरों, नर्सों और अस्पताल स्टाफ के वाहन स्वतः ही मशीन द्वारा संचालित प्रणाली में आसानी से पार्क हो रहे हैं इससे अस्पताल आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों के लिए पार्किंग स्थान में इजाफा हुआ ऑटोमेटिक पार्किंग को संचालित करने के लिए दो प्रशिक्षित तकनीकी कॉरपोरेटरों की तैनाती कर दी गई है साथ ही जिला योजना मत से बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा जिसमें उनकी सुरक्षा निश्चित हो सके इस पार्किंग के बन जाने के बाद कम स्थान में अधिक वाहन पार्क किए जा सकेंगे इससे लोगों को भी राहत मिलेगी
भविष्य की संभावनाएं
दून में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। पार्किंग की समस्या हल होने से सड़कों पर अनावश्यक खड़े वाहनों की संख्या कम होगी और यातायात अधिक व्यवस्थित रहेगा। जिला प्रशासन की यह पहल शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में सार्थक और स्थायी समाधान बन सकती है। यह प्रणाली विशेषकर उन स्थानों के लिए कारगर है, जहां जमीन कम है, लेकिन पार्किंग की मांग अधिक है।

छोटी जगह, बड़ा समाधान
इन पार्किंग स्थलों की खासियत यह है कि ये आटोमेटेड हैं, जो कम स्थान में अधिकतम वाहनों को खड़ा करने की सुविधा प्रदान करती हैं। इन तीनों आधुनिक पार्किंग स्थलों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आधुनिक सुविधायुक्त उत्तराखंड के विजन को मूर्त रूप देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।राजधानी को जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री जल्द करेंगे तीनों आटोमेटेड पार्किंग का लोकार्पण
कहां कितने वाहन खड़े करने की क्षमता
- कोरोनेशन अस्पताल में 18 वाहन ।
- परेड ग्राउंड में 96 वाहन ।
- तिब्बती मार्केट में 132 वाहन ।










