देहरादून: आमजन को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन लगातार मानिटरिंग कर रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कंट्रोल रूम को मिली शिकायतों की वास्तविक स्थिति के बारे नोडल विभाग से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। आमजन से पेयजल की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 0135-2726066, 1077 पर शिकायत दर्ज करने की अपील की। पेयजल आपूर्ति की शिकायत के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को 14 अप्रैल से अब तक 167 शिकायत दर्ज की गई। जिसमें से 162 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। जिले में बनाए गए कंट्रोल रूम के लिए सात विभागों को नोडल बनाया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त निर्देश दिए कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नोडल विभाग की जिम्मेदारी है। दूषित पानी की शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लिया जाए। जिन जगहों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हैं, उनको तत्काल ठीक किया जाए। पानी की गुणवत्ता की जांच विधिवत की जाए।
नोडल विभाग ने जानकारी दी कि अजबपुर कला एवं मोथरोवाला में न गेल के निर्माण कार्य के दौरान पेयजल न लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे न एनएचबी एवं बैंक कालोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। पेयजल न लाइन को तत्काल ठीक कर आपूर्ति सुचारू की गई। गंगा एन्क्लेव में ने अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने से हमें लाइन क्षतिग्रस्त होने से एकता विहार ने नलकूप बाधित हो गया था। वहीं, ने, छावनी परिषद में लीकेज का समाधान करने की जानकारी दी गई।

- पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन कर रहा मानिटरिंग
- डीएम ने शिकायतों की वास्तविक स्थिति के बारे नोडल विभाग से जानकारी ली










