Report Arjun Chauhaan Dehradun: राजधानी देहरादून में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र में एक हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। देर रात की गई इस रेड में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका समेत 18 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की नगदी और जुए में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। दिनांक 5-6 मई की देर रात पुलिस टीम ने अपार्टमेंट में दबिश दी। तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में छापा मारते ही वहां जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3,10,600 रुपये की नगदी, 4 गड्डी ताश (कुल 208 पत्ते) और 20 डाइस बरामद किए।