देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, सनातन और जनहित की सशक्त आवाज: ‘भैरव वाणी’ पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल का भव्य शुभारं
देहरादून, उत्तराखंड |
देवभूमि की पावन धरा पर आज सनातन संस्कृति, क्षेत्रीय सरोकारों और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने वाले एक नए और शक्तिशाली मीडिया मंच ‘भैरव वाणी’ पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल का गरिमामयी शुभारंभ किया गया। प्रखर क्षेत्रीय संगठन ‘भैरव सेना’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय वाक्य “सत्य, संस्कृति, संचार — देवभूमि उत्तराखंड की आवाज़” तय किया गया है, जो इस बात का प्रतीक है कि यह पोर्टल हर वर्ग और हर क्षेत्र की सच्ची आवाज़ बनेगा। हरिद्वार बाईपास रोड़ स्थित भैरव सेना कार्यालय पर आयोजित इस भव्य शुभारंभ समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और वैचारिक संगठनों के कई दिग्गज चेहरे उपस्थित रहे, जिनके मार्गदर्शन से इस यात्रा का श्रीगणेश हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में निरंजनी अखाड़े के श्री महंत स्वामी दर्शन भारती जी, जिनके सान्निध्य ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक और वैचारिक ऊर्जा प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम देहरादून के पार्षद राकेश पंडित एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जिन्होंने जन समस्याओं और जमीनी मुद्दों को मुखर करने के इस प्रयास की सराहना की। साथ ही राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र बॉबी जी, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक बल दिया।
बेबाक और निडर पत्रकारिता
’भैरव वाणी’ पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक संदीप खत्री ने इस मंच को प्रारंभ करने के पीछे के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि यह संस्थान किसी भी जनमुद्दे, क्षेत्रीय समस्या या धार्मिक विषय पर बिना किसी संकोच के पूरी मुखरता के साथ अपनी बात रखेगा। यह पोर्टल PRGI (प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियडिकल्स एक्ट) तथा अन्य सभी संबंधित वैध शासकीय पंजीकरणों के नियमों के अंतर्गत अपनी वैधानिक और पारदर्शी भूमिका निभाएगा। चारों स्तंभों पर आधारित होगा ‘भैरव वाणी’ का कवरेज। तथ्यात्मक और जमीनी खबरों का निष्पक्ष प्रकाशन। देवभूमि की पौराणिक विरासत और धार्मिक आस्था का संरक्षण व संवर्धन। राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर। समाज के हितों, जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना। भैरव सेना संगठन के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहने वाले गणमान्य
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार,
केंद्रीय सचिव संजय पवार,
प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) मयंक मलेठा, गणेश जोशी प्रदेश संगठन मंत्री इसके साथ ही, सामाजिक संस्था ‘देवभूमि भैरव वाहिनी’ की समर्पित कार्यकर्ता गोरी कोठियाल, गीता बिष्ट, सुनीता थापा, लक्ष्मी थापा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नारी शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की।

