सुबह 10:30 बजे की बड़ी खबरें……27.10.2026

Share Now:

*सुबह 10:30 बजे की बड़ी खबरें……………..

➡️लखनऊ: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा ज्वाइन करेंगे, आज सपा कार्यालय में ज्वाइनिंग कार्यक्रम, आंवला से बीजेपी सांसद रहे हैं धर्मेंद्र कश्यप, 1 बजे अखिलेश यादव सपा ज्वाइन कराएंगे

➡️देवरिया: रुद्रपुर में गुड़िया विश्वकर्मा हत्याकांड का खुलासा, CHC रुद्रपुर के सरकारी आवास में मिला था शव, 24 घंटे के अंदर रुद्रपुर पुलिस ने किया खुलासा, पति, ननद के करीबी सत्य प्रकाश ने रची साजिश, गोरखपुर के राम आशीष को दी 3 लाख की सुपारी, हथौड़े से वार, गला दबाकर हत्या करने का आरोप, कथित सुपारी किलर को रुद्रपुर पुलिस ने पकड़ा, पति, ननद, सास-ससुर सहित कई आरोपी अरेस्ट

➡️रायबरेली: जलपरी का शो देखने को लेकर बवाल, जलपरी देखने के लिए मेले में जुटी भीड़, टिकट को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में, डीह थाना के रामलीला मैदान का मामला

➡️आगरा: भाजपा MLC प्रत्याशी ने किया जीत का दावा, हरिकिशोर तिवारी ने अपनी जीत का किया दावा, आगरा शिक्षक सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं हरिकिशोर, सपा बूथ कैप्चर करती है, BJP रोकती है- हरिकिशोर, बूथ कैप्चरिंग करवाना उनका पेशा है- BJP प्रत्याशी

➡️देहरादून: पीएम के पिता पर कथित टिप्पणी का मामला, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर BJP का पलटवार, BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साधा निशाना, टिप्पणी को लेकर माफी मांगने की मांग की है, चुनावी हार से कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं- महेंद्र, ‘राजनीतिक मर्यादा भूलकर बयानबाजी कर रहे’

➡️वाराणसी: MLC चुनाव के लिए मतगणना की तैयारी पूरी, कुछ देर में सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, वाराणसी खंड MLC स्नातक पर 41% वोट पड़े, वाराणसी खंड MLC शिक्षक के लिए 56% वोट पड़े, कुल 23 राउंड में होगी वोटों की गिनती, सपा के स्नातक प्रत्याशी मतगणना स्थल पहुंचे, आशुतोष सिन्हा ने लगाए CCTV बंद होने का आरोप

➡️रायबरेली: लालगंज CHC में डॉक्टर, स्टाफ से अभद्रता, मरीज, तीमारदारों पर गाली-गलौज का आरोप, डॉ. गौरव पांडेय ने पुलिस से की शिकायत, लालगंज कोतवाली के CHC का मामला

➡️मिर्जापुर: सिंचाई विभाग में एरियर घोटाले का मामला, 15.58 करोड़ के फर्जी एरियर का भुगतान, फर्जी एरियर के भुगतान पर कसा गया शिकंजा, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार लखनऊ तलब, अवकाश के दिन भी होती रही थी जांच-पड़ताल, एक ही कर्मचारी को 2 से 3 बार भुगतान हुआ, 344 लोगों के नाम पर 15 करोड़ का भुगतान, 10 साल का लेखाजोखा जुटाने में लगे अधिकारी, लघु डाल नहर प्रखंड में फर्जी एरियर भुगतान

➡️जालौन: उरई में कांशीराम चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, अमन दीक्षित को SP ने लाइन हाजिर किया, मारपीट मामले में महिला पर दबाव बनाया, बिना सबूत महिला को SI ने परेशान किया, इंस्पेक्टर ने भी महिला की मदद नहीं की थी, SP के पास पहुंचा मामला, SI पर एक्शन

➡️लखीमपुर: घर के बाहर से बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, घर में काम कर रही मां चीख सुनकर दौड़ी, घर से एक किमी दूर बच्चे का शव बरामद, वन विभाग को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ी, शारदानगर वनरेंज टापरपुरवा की बड़ी घटना

➡️जालौन: बोतल में बारूद भरकर चलाते समय हादसा, बारूद चलाते समय 13 वर्षीय बच्चा घायल, आंख में बारूद लगने से बच्चा हुआ घायल, घायल बच्चे को CHC में कराया गया भर्ती, कोंच कोतवाली के गोखले नगर की घटना

➡️ललितपुर: पिटाई से आहत महिला ने की खुदकुशी, सल्फास खाकर महिला ने किया सुसाइड, खेत विवाद में महिला से हुई थी पिटाई, परिजन बोले- जबरन जहर खिलाया गया, पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा किया दर्ज, बिरधा चौकी क्षेत्र के सतरवांस गांव की घटना

➡️दिल्ली: कैबिनेट सचिव की आज मैराथन बैठक, सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ समीक्षा, कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन की बैठक, 10 बजे कैबिनेट सचिवालय में होगी बैठक, 1 बजे मंत्रालयों के सचिवों के साथ लंच

➡️हमीरपुर: अवैध मिट्टी खनन पर SDM का छापा, लोकेटरों को चकमा देने के लिए बुलेट पर सवार, सरकारी गाड़ी छोड़ अपनाया अलग तरीका, करनवीर सिंह ने JCB, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, मौदहा में मौके से 6 लोग हिरासत में लिए गए

➡️तमिलनाडु: तमिलनाडु में जेलब्रेक से हड़कंप, 17 कैदी एक साथ फरार, जेलकर्मियों को पीटकर भागे, 13 अब भी पकड़ से बाहर, मिर्गी का नाटक, जेलकर्मियों पर हमला, 17 कैदी फरार, थेनी जिले में सोमवार देर रात सनसनीखेज जेलब्रेक, 17 विचाराधीन कैदियों ने मिर्गी के दौरे का नाटक किया, जेलकर्मियों द्वारा बैरक खोलते ही हमला कर फरार, 3 जेलकर्मी घायल, 4 कैदी दोबारा गिरफ्तार किए गए, 13 कैदी अब भी फरार, 17 स्पेशल टीमें गठित हुईं, केरल सीमा तक अलर्ट, सामूहिक फरारी से उठे सवाल

➡️बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, तारकोल से भरे ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे के बाद तारकोल हाईवे पर बहा, केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया, चांदीनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

➡️बस्ती: वोटर लिस्ट में फर्जी नाम मिलने का मामला, मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच में पुष्टि, एक ही व्यक्ति का तीन जगह नाम दर्ज, अलग-अलग EPIC नंबर, फोटो भी मिले, 7 हजार नाम मिले संदिग्ध, जांच जारी, संदिग्ध मतदाताओं के नामों की जांच शुरू, ADM ने 152 नामों की डुप्लीकेट सूची की दी जानकारी

➡️गोंडा: दहेज लोभियों ने पैसे न मिलने पर तोड़ी शादी, रात 12:30 बजे तक परिवार करता रहा इंतजार, लेकिन गोरखपुर से चलकर नहीं पहुंची बारात, रात में फोन करके बारात लाने से किया इनकार, दूल्हे का इंतजार करते 3 बार बेहोश हुई लड़की, दहेज में पहले बुलेट, बाद में मांगा थार का पैसा, गोंडा के एक मैरिज हॉल में आनी थी बारात.