*शाम 8 बजे तक की बड़ी खबरें…….*
♐यूपी में कांग्रेस संगठन में भारी फेरबदल की तैयारी
जानकार सूत्रों ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश में लगभग 80 फीसदी तक बदले जाएंगे नए जिलाध्यक्ष
1 नवंबर की रैली के बाद जारी हो सकती है नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची
नई टीम में प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा ‘मोना’ के समर्थकों का रहेगा दबदबा
इमरान मसूद गुट को भी जगह, जबकि अजय राय समर्थकों पर चलेगी कैंची
♐ दिल्ली में ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव’ 2026
PM मोदी ने किया ESTIC-2026 का उद्घाटन
ESTIC 2026 में PM मोदी का संबोधन
’21वीं सदी का भारत एक नई सोच, नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा’
भारत ने सेटेलाइट टॉकिंग की क्षमता स्थापित की- PM मोदी
देश हर सेक्टर में सफलता हासिल कर रहा है- PM मोदी
♐ यूपी में सोने की तस्करी के खिलाफ DRI की बड़ी कार्रवाई
DRI ने बाराबंकी में 1.996 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया
नेपाल के रास्ते भारत में लाया जा रहा था विदेशी सोना
तस्करी के आरोप में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
♐ लखनऊ से भाजपा शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी 2300 वोट से आगे
♐ आगरा : आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना
➡️पहले राउंड के रुझान सपा प्रत्याशी आगे
➡️सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने बनाई बढ़त
➡️सपा के आकाश अग्रवाल को मिले 5550 वोट
➡️भाजपा के हरी किशोर तिवारी को मिले 4859 वोट
➡️सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल 691 वोट से आगे
♐ मेरठ : शिक्षक MLC चुनाव को लेकर मतगणना जारी
➡️बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा आगे चल रहे हैं
➡️3 राउंड की गिनती तक बीजेपी प्रत्याशी आगे
➡️अबतक श्रीचंद शर्मा को मिले 11 हजार 496 वोट
➡️सपा प्रत्याशी नितिन तोमर को 3659 वोट मिले
♐ वाराणसी: शिक्षक MLC सीट पर मतगणना जारी। पहले राउंड में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना जारी है। सभी की नजरें अब दूसरे राउंड के नतीजों पर टिकी हैं।
♐ मुजफ्फरपुर (बिहार): तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC उपचुनाव में NDA समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।
♐ MLC चुनाव की काउंटिंग के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर जीत का दावा किया है, बोले ‘अभी काउंटिंग शुरू हुई है, वही होगा जो हमने कहा है। वहीं, सरकारी आवास खाली करने पर उन्होंने कहा कि पार्टी का हर फैसला मंजूर है और एक महीने में घर खाली कर देंगे।
♐ प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत वाराणसी शिक्षक MLC सिट से,समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री लाल बिहारी यादव जी विजय हो चुके है !
आधिकारिक घोषणा बाक़ी है !
♐ UP में MLC चुनाव मतगणना पर बड़ी खबर
मेरठ स्नातक सीट से BJP प्रत्याशी दिनेश गोयल जीते
♐ यूपी में MLC मतगणना में देरी को लेकर SP ने उठाए सवाल
➡️ अखिलेश यादव ने CEC से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की
➡️ सपा ने मतगणना में जानबूझकर देरी करने के आरोप लगाए
♐ लखनऊ: यूपी में 11 MLC सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। गोरखपुर शिक्षक MLC सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।
♐ गोरखपुर-फैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन के प्रथम चक्र रुझान में भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 3,811 मत पाकर 109 वोटों से आगे, निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव 3,702 मतों के साथ दूसरे स्थान पर।
