*शाम 4:30 की बड़ी खबरें…….* 26.10.2026

Share Now:

*शाम 4:30 की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, पूरब से पश्चिम तक के लोग सपा में आ रहे- अखिलेश, PDA परिवार लगातार बढ़ रहा- अखिलेश, समाजवादियों के परिवार की जीत बड़ी होगी- अखिलेश

➡️लखनऊ: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का किया घेराव, अभ्यर्थियों ने आवास पर सुंदरकांड का पाठ किया, सरकार और अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना, नियुक्ति की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी, प्रदर्शन में पुलिस और अभ्यर्थियों में धक्का-मुक्की, नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन

➡️दिल्ली: 30 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार, इंस्टा पर शॉपिंग के नाम पर ठगी का खुलासा, छात्रा से अलग-अलग बहानों से वसूले गए पैसे, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में छापेमारी की गई, आरोपियों में MBA डिग्रीधारी गौरव पांडे भी शामिल

➡️अलीगढ़: किरण पैलेस गेस्ट हाउस में स्टेज पर आग, शॉर्ट सर्किट से सजी-धजी स्टेज पर लगी आग, नहीं हुआ कोई हताहत, आग पर पाया काबू, बन्नादेवी थाना के खैर बाईपास की घटना

➡️दिल्ली: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का बयान, खरगे जी देश से माफी मांगें- बीएल वर्मा, ऐसी भाषा से कांग्रेस का जनाधार नहीं बढ़ेगा- वर्मा, देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी- वर्मा

➡️मैनपुरी: व्यक्ति से मारपीट का वीडियो वायरल, मामूली विवाद में मारपीट का आरोप, दबंग ने बेरहमी से व्यक्ति को पीटा, शहर कोतवाली के वंशीगौरा की घटना

➡️आगरा: आगरा में MLC पुनर्मतदान का मामला, मतदान के दौरान बूथ के बाहर नोकझोंक, सपा एजेंट और वोटर में हुई नोकझोंक, सपा एजेंट ने फर्जी वोटर होने का लगाया आरोप, बूथ के अंदर फर्जी वोट डालने का लगाया आरोप, मौके पर तैनात पुलिस ने संभाली स्थिति, फतेहाबाद ब्लॉक के बूथ संख्या 26 का मामला

➡️देहरादून: खरगे की टिप्पणी पर सीएम धामी का पलटवार, उत्तराखंड के मान-सम्मान से समझौता नहीं- धामी, खरगे से टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग, बयानबाजी से संस्कार और मर्यादा उजागर- धामी

➡️मिर्जापुर: ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला, सेंधमारी कर सोना-चांदी की चोरी, पुलिस ने 8 बिहारी चोरों को पकड़ा, कब्जे से 65 लाख के आभूषण बरामद, शातिर ढंग से बिहार में करते थे चोरी, पूर्वांचल के कई जिलों में रुकते थे चोर, रेलवे और बस स्टेशन के पास रुकते थे चोर, रोडवेज बस स्टैंड पर ज्वेलरी शॉप में की चोरी, कटरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

➡️हरदोई: 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना का द्वितीय चरण, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर जाकर जनगणना, कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने दी जानकारी

➡️लखनऊ: BMC अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, रितु यादव की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा, गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का लगाया आरोप, अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप, केस समरी मांगने पर दस्तावेज नहीं देने का आरोप, हंगामे के बाद अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर मौजूद

➡️हापुड़: पुलिस ने छिनैती के आरोपियों को पकड़ा, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 10 हजार कैश, रसीदबुक, बाइक बरामद, अठसैनी फ्लाईओवर के नीचे की थी लूट, रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे थे आरोपी

➡️दिल्ली: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कल करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, कल दोपहर 3 बजे यूपी भवन संगम में होगी प्रेसवार्ता, त्योहारी-शादी के सीजन में कारोबार को नुकसान की आशंका, छोटे-बड़े व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों पर असर की चिंता, MSME सेक्टर पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई

➡️कालाढूंगी: मेयर गजराज बिष्ट ने सुनीं लोगों की समस्या, वार्ड-45 में मेयर ने सुनीं लोगों की समस्या, जनता से सीधा संवाद, लिए सुझाव, समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश, कई समस्याओं का किया तुरंत समाधान, शक्तिकेंद्र संयोजक के आवास पर जनसंवाद, क्षेत्र का विकास ही मेरा संकल्प- गजराज, विकसित वार्ड बनाने का प्रयास- मेयर

➡️गाजियाबाद: जिम ट्रेनर ने व्यक्ति को चाकुओं से गोदा, आरोपी पीड़ित की पत्नी का आशिक, गंभीर हालत में पति अस्पताल में भर्ती, दंपत्ति पोस्टल डिपार्टमेंट में अकाउंटेंट है, पत्नी के जिम जाते ही किया था हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस, इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा इलाके की घटना

➡️प्रयागराज: TGT-PGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुरानी नियमावली बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय गेट पर धरने पर बैठे

➡️प्रयागराज: SRN हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर संग मारपीट, मेडिकल चौराहे पर रोककर जमकर पीटा, वकील बने युवकों ने मेडिकल चौराहे पर पीटा, घटना के बाद धरने पर बैठे नाराज वकील, स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल मार्ग पर धरना, मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

➡️दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली होगी- खरगे, वोट बचाओ, देश बचाओ रैली होगी- खरगे, ये सिर्फ वोट चोरी करना जानते हैं- खरगे, विपक्षी दलों की मांग- SIR को तुरंत रोकें, सरकार को महंगाई की चिंता नहीं- खरगे, त्योहारों के समय कमरतोड़ महंगाई- खरगे

➡️कानपुर: मां फास्ट फूड एंड स्वीट्स में चोरी, शटर तोड़कर दुकान से कैश चोरी, सुबह पहुंचने पर पीड़ित को हुई जानकारी, पीड़ित ने थाना घाटमपुर में दी तहरीर, ACP ऑफिस के ठीक सामने है दुकान

➡️फर्रुखाबाद: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फर्रुखाबाद में, संकिसा बौद्ध स्तूप में की पूजा-अर्चना, सत्ता वियोग में गाली-गलौज पर विपक्ष- मौर्य, PM के पिता को गाली देना दुर्भाग्यपूर्ण- मौर्य, जनता गाली का जवाब चुनाव में देगी- केशव

➡️जालौन: लोडर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार 45 वर्षीय प्रेम घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल उरई रेफर, कोंच-उरई मार्ग के मलंगा नाले का मामला

➡️लखनऊ: लखनऊ के सआदतगंज में ट्रिपल मर्डर का मामला, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों का खुलासा, हत्या के बाद आरोपी ने काफी देर उत्पात मचाया, गोली चलाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद था आरोपी, इलाके में रहने वाले जितेंद्र कश्यप पर भी चलाई गोली, जितेंद्र कश्यप पर आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की, गोली लगने से बाल-बाल बचे जितेंद्र कश्यप

➡️हाथरस: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विवाहिता ने इंस्टाग्राम पर लगाई थी स्टोरी, गढ़ी भगता गांव निवासी थी 26 वर्षीय सुजाता, वृंदावन में सिक्योरिटी गार्ड है पति रवि, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी, सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी भगता गांव की घटना

➡️लखनऊ: किसी बड़े हादसे के इंतजार में बिजली विभाग, कभी भी गिर सकता है जर्जर बिजली का खंभा, रिहायशी इलाके में तारों के बल पर झूल रहा, कई बार शिकायतों पर भी जिम्मेदार मौन बैठे हैं, विभाग के अधिकारियों और जिम्मेदारों ने नहीं की सुनवाई- स्थानीय, तालकटोरा बिजली सब स्टेशन का है मामला, रामनगर इलाके की LDA कॉलोनी का मामला

➡️लखनऊ: राहुल गांधी के बरी होने पर तनुज पुनिया की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी को राहत मिलनी ही थी- तनुज पुनिया, बीजेपी पर विरोधियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आरोप, राहुल गांधी के काफिले की घटना पर SIT जांच से नाराज, दबाव बनाने के लिए SIT गठन का लगाया आरोप, राहुल गांधी डरने वाले नहीं, वो शेर हैं- तनुज पुनिया