दोपहर 2:00 बजे की बड़ी खबरें… 27.10.2026

Share Now:

  • *दोपहर 2:00 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: MLC प्रत्याशी उमेश द्विवेदी का बयान, 4 बजे के बाद काउंटिंग होगी- उमेश द्विवेदी, अभी सिर्फ गड्डियां बनाई जा रहीं- उमेश, विपक्ष को बैलेट पर भी भरोसा नहीं- उमेश

➡️मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का पोस्टर जारी, शाहरुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘किंग’, पोस्टर में एक्शन अवतार में नजर आए शाहरुख

➡️उन्नाव: गोवंश के अवशेष मिलने पर भारी हंगामा, नगर पालिका गेट पर गौ रक्षकों का प्रदर्शन, विधायक पंकज गुप्ता भी मौके पर पहुंचे, लोगों को समझाकर मामला शांत कराया, गंगाघाट कोतवाली इलाके का मामला

➡️मिर्जापुर: बाण सागर विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप, नहर के बगल में सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार, नहर खुदाई के दौरान निकले पत्थरों से काम, खनन विभाग ने एमएम-11 जारी किया था, ठेकेदारों ने परमिट बेचे, पत्थर नहीं उठवाया, अब वही पत्थर चोरी कर काम कराया जा रहा, दाढ़ी राम क्षेत्र के दांती में चल रहा है काम

➡️बाराबंकी: स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची से बैड टच, बच्ची के निजी अंग में सूजन, चोट का दावा, प्रिंसिपल, टीचर समेत 5 लोगों पर केस दर्ज, परिजनों ने अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया, परिजन बोले- मैनेजमेंट ने सीसीटीवी फुटेज हटाई, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर की घटना

➡️सहारनपुर: पोल्ट्री कारोबार को बढ़ावा देने की पहल, पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन, पशुपालन विभाग द्वारा हो रहा आयोजन, कुक्कुट विकास महाकुंभ में जुटेंगे कारोबारी, पोल्ट्री कारोबारियों को मिलेगा प्रोत्साहन, कुक्कुट पालन को आधुनिक बनाने की पहल, UP में पोल्ट्री उद्योग को मिलेंगी नई ऊंचाइयां, कुक्कुट विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

➡️दिल्ली: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन निकालेंगे यात्रा, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा, कल 2 बजे चांदनी चौक में निकालेंगे यात्रा, लाल किले से टाउन हॉल तक कल पदयात्रा

➡️जालौन: कुआं पूजन में डांस पर बवाल का मामला, पूर्व प्रधान के बेटे, पुलिस से हुई थी मारपीट, आयोजकों, ग्रामीणों समेत 9 लोग गिरफ्तार, बिना परमिशन डीजे लगाकर हो रहा था कार्यक्रम, सड़क से डीजे हटवाने को लेकर हुआ था विवाद, तीन पुलिसकर्मी हुए थे मामूली रूप से घायल, महिला समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, कदौरा थाना क्षेत्र के सोंधी गांव का मामला.