सुबह की बड़ी खबरें… 27.10.2026

Share Now:

बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: सीएम योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, सुबह 11 बजे सीएम आवास में कैबिनेट की बैठक, बैठक में 16 से ज़्यादा प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

➡️लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेसवार्ता, दोपहर 1 बजे सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप आज सपा में शामिल होंगे, भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं पूर्व सांसद

➡️लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम लखनऊ विशाख जी. ने जारी किया आदेश, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों की होगी गिनती, 27 अक्टूबर को सात स्थानों पर होगी मतगणना, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मेरठ में मतगणना, झांसी, बरेली और गोरखपुर में भी वोटों की गिनती

➡️मुरादाबाद: पश्चिमी यूपी का बड़ा कांग्रेस सम्मेलन आज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा होंगी शामिल, कार्यवाहक अध्यक्ष इमरान मसूद समेत कई नेता जाएंगे

➡️दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आज गुजरात दौरा, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा में जाएंगे, गुजरात में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा, शाम 4:30 बजे व्यास वाड़ी से सुभाष ब्रिज तक यात्रा

➡️गैरसैंण: गैरसैंण में आज शुरू होगा विधानसभा सत्र, विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां पूरी, स्पीकर ऋतु भूषण खंडूरी भराड़ीसैंण पहुंचीं, सीएम और सरकार के मंत्री गैरसैंण पहुंचने लगे, विधानसभा अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा, विपक्ष से सुचारु सत्र चलाने में सहयोग की अपील

➡️दिल्ली: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आज करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, आज दोपहर 3 बजे यूपी भवन संगम में होगी प्रेसवार्ता, त्योहारी-शादी के सीजन में कारोबार को नुकसान की आशंका, छोटे-बड़े व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों पर असर की चिंता, MSME सेक्टर पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई

➡️सहारनपुर: पूर्व BJP MLA शशिबाला पुंडीर को धमकी भरा पत्र, 10 लाख की रंगदारी के लिए धमकी भरा पत्र, रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, घर को बम से उड़ाने की भी चेतावनी, 2027 में भाजपा का टिकट नहीं मांगने की धमकी, जनसुनवाई बंद करने की भी चेतावनी, बेटों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी, पूर्व विधायक ने SP सिटी व्योम बिंदल को भेजा पत्र, अभी कोई तहरीर नहीं मिली- SP सिटी

➡️प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, महिला को 12 दिन अतिरिक्त जेल में रहना पड़ा, पुलिस की लापरवाही पर HC ने जताई नाराजगी, महिला को 25 हजार मुआवजा देने का निर्देश, पुलिस विभाग को 1 महीने में करना होगा भुगतान, लापरवाह पुलिसकर्मियों से वसूली जाएगी मुआवजे की रकम, जमानत अर्जी पर समय से सुनवाई नहीं हो सकी थी, राज्य के वकील को समय पर नहीं मिले जरूरी निर्देश, इसी वजह से महिला को जेल में रहना पड़ा

➡️बाराबंकी: बाइक सवार दूध डेयरी संचालक के साथ हादसा, संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ तेज धमाका, धमाके के बाद बाइक समेत सड़क पर गिरा युवक, दरियाबाद क्षेत्र के खुबा का पुरवा गांव का मामला

➡️बाराबंकी: मेंथा कारोबारियों पर IT की बड़ी कार्रवाई, फतेहपुर, मसौली में कार्रवाई से मचा हड़कंप, फतेहपुर में व्यापारी सचिन के आवास पर छापा, अभिलेखों, दस्तावेजों की जांच में जुटी IT की टीम, सूरतगंज में भी गोदाम, प्रतिष्ठान पर हुई जांच, अचानक कार्रवाई से मेंथा कारोबारियों में हड़कंप

➡️हापुड़: 6 से अधिक गुंडों ने दो युवकों को पीटा, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला

➡️रायबरेली: रायबरेली में कुएं में मिला युवक का शव, भागवत कथा सुनने घर से निकला था अमित, युवक के लापता होने पर दर्ज हुई थी गुमशुदगी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा अमीरनपुर की घटना

➡️दिल्ली: देश के 4 हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, मनाश रंजन पाठक गुजरात HC के चीफ जस्टिस बने, पी. सैम कोशी दिल्ली HC के चीफ जस्टिस बने, तपब्रत चक्रवर्ती तेलंगाना HC के चीफ जस्टिस बने, सुधीर सिंह उत्तराखंड HC के चीफ जस्टिस बने

➡️दिल्ली: दुनिया भर के IT सेक्टर में नौकरियों पर संकट, Microsoft ने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत समेत 4 देशों में लागू होगी यह योजना, अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, कनाडा के कर्मचारी शामिल, कंपनी के 60 हजार कर्मचारी स्वैच्छिक पैकेज के पात्र, Microsoft में कुल 2.23 लाख कर्मचारी कार्यरत, 27% कर्मचारियों पर योजना का असर संभव, AI पर भारी निवेश कर रही कंपनी, खर्च घटाने की तैयारी

➡️रायबरेली: रायबरेली में मेले में शोहदों का आतंक, लड़कियों पर कमेंट करना पड़ा भारी, युवकों ने शोहदों की कर दी पिटाई, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बछरावां थाना क्षेत्र के रामाखेड़ा का मामला

➡️असम: गुवाहाटी में होटल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी, गोलीबारी में 5 लोगों की हुई मौत, पुलिस ने आरोपी शूटर को गिरफ्तार किया, घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, गोलीबारी की वजह अभी साफ नहीं, गोलीबारी में कई अन्य के घायल होने की सूचना

➡️दिल्ली: मुजफ्फरनगर दंगों पर ओवैसी का बड़ा बयान, अखिलेश यादव पर ओवैसी का निशाना, SP के 47 विधायक कहां थे- ओवैसी, ‘अखिलेश सैफई में गाना-बजाना देख रहे थे’, PDA का समीकरण कौन बिगाड़ सकता है- ओवैसी

➡️आगरा: MLC चुनावों की मतगणना होगी आज, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, शिक्षक-स्नातक सीट पर होगी मतगणना, मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, ट्रांस यमुना मंडी समिति में होगी मतगणना

➡️सीतापुर: कार सहित लापता तीन लोगों के शव मिले, गहरे तालाब में मिली कार, तीनों की मौत, क्रेन से तालाब से निकाली गई कार, कार के अंदर मिले राकेश, रामेंद्र, सतीश के शव, अनियंत्रित होकर कार तालाब में गिरने की आशंका, गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कर रही थी तलाश, कनलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर के पास हादसा