शिव नगरी लाखामंडल में स्थित चिंता हरण महा शिवलिंग के मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह मंदिर अपनी अनोखी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है,

पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा का कहा है कि जहां शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्त की तस्वीर दिखाई देती है और सारे पाप मिट जाते हैं। जो की अपने आप में एक अद्भुत अनुभव होता है और कहा कि लाखामंडल मंदिर प्राचीन और ऐतिहासिक है, जो पांडवों के समय से बना हुआ है।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है, जो क्षेत्र में बढ़ती आपदाओं का एक हिस्सा हैं ग्राम प्रधान बिना भट्ट व पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा तथा स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर की सुरक्षा दिवाल जल्द से जल्द लगे क्योंकि यहां लाखामंडल में 12 मार्च टूरिस्ट आते हैं जिसमें मौजूद रहे चित्र पटवारी प्यारेलाल शर्मा ग्राम कान्हागौ जियालाल शर्मा चौकी इंचार्ज नवीन खन्ना प्रधान बिना भट्ट पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ओम प्रकाश केशव शर्मा नरेश बहुगुणा राजेंद्र शर्मा आसाराम शर्मा सुरेश शर्मा कृपाराम भट्ट मनोज गॉड आदि मौजूद रहे










