मौसम अपडेट(देहरादून) अभी बारिश से राहत नहीं, पांच दिनों तक येलो अलर्ट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Uttarakhand dehradun शुक्रवार से अगस्त महीने का दिन प्रारंभ होने जा रहा है ऐसे में गुरुवार को जुलाई महीने का अंतिम दिन भी भारी बरसात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट पर रखा है मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के अधिकांश जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया है राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और बागेश्वर में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है । इसके अलावा अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश के दौर होने की संभावना है।

वही 1 अगस्त को राज्य के देहरादून, टिहरी एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है , इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है । मौसम विभाग ने 2 अगस्त के लिए राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है व्यक्त करते हुए राज्य के नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना के साथ राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।

3 अगस्त को राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और देहरादून, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है । राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्ति की है ।

Soham Chauhaan
Author: Soham Chauhaan

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai