⁷
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरुद्व प्रभावी कार्यावाही करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 20.73 ग्राम स्मैक के मय घटनामें प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल UK07U864 की गई बरामद ।

———————————————-
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को सफल बनाने श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा इस संबंध में कुशल मार्ग दर्शन कर प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा एक टीम का गठन कर व आवश्यक दिशा निर्देश देकर तत्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने एंव संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड हेतु अलग-अलगपुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया जिस के क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए सुरागरसी/पतारसी करते हुए दिनांक 28-06-2025 को गस्त के दौरान अभियुक्त उमेश पुत्र स्व0 नाथीराम निवासी ब्राह्मणवाला निकट रिलायंस टावर पटेलनग देहरादून उम्र 42 वर्ष को मोटर साईकिल डिस्वर UK07U864 से अवैध स्मैक 20.73 ग्राम परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-320/2025 धारा 8/21/29/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभिक्त द्वारा उक्त स्मैक अखिल अहमद नामक व्यक्ति के दवारा दिया जाना बताया गया जिसको अन्तर्गत धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वाछित किया गया जिसके सम्बन्ध में कार्यवाही प्रचलित है । अभियुक्त को दिनाँक 29-6-25 माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्त
1- उमेश पुत्र स्व0 नाथीराम निवासी ब्राह्मणवाला निकट रिलायंस टावर पटेलनग देहरादून उम्र 42 वर्ष
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-
1-अवैध स्मैक- 20.73 ग्राम
2- घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल UK07U864
पुलिस टीम
1-श्री चन्द्रभान सिंह अधिकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर देहरादू न
2-उ0नि0 प्रमोद शाह चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर देहरादू न
3-हे0कानि066 सुशील कुमार कोतवाली पटेलनगर देहरादू न
4-कानि01510 विनोद कुमार कोतवाली पटेलनगर देहरादून










