काशीपुर – अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के गोयल जिलाध्यक्ष नागलिया बने नगर अध्यक्ष।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर – अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड इकाई के प्रदेश महामंत्री दीपक सिंघल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता तथा संयुक्त सचिव उपेन्द्र अग्रवाल ने काशीपुर पहुंच कर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल तथा नगर अध्यक्ष पद पर पीयूष नागलिया को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्षों से वैश्य समाज के सभी घटकों को एक साथ लेकर चलने का आवाहन किया। नवनियुक्त अध्यक्षों के मनोनयन पर वैश्य समाज ने खुशी जाहिर की।इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन देश ही नहीं विदेशों में भी वैश्य समाज के 367 घटकों को एकता के सूत्रों में बांधने का पुरजोर कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सहयोग और उनके उत्थान के लिए वैश्य समाज के उद्यमियों से आगे आने का आवाहन किया। महामंत्री श्री सिंघल ने नवनियुक्त अध्यक्षों से अपनी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने का दायित्व भी सौंपा।इस दौरान अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर चन्द्र गुप्ता कुमायूं वैश्य महासभा अध्यक्ष मनोहर गुप्ता पूर्व महामंत्री बी के गुप्ता अभिषेक गोयल शेष कुमार सितारा सनत पैगिया कौशलेश गुप्ता सतीश गोयल जी.के. अग्रवाल नवनीत विश्नोई अनिल अग्रवाल अभिनव कुच्छल समेत वैश्य बंध मौजूद रहे।

Soham Chauhaan
Author: Soham Chauhaan

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai