देहरादून : नही थम रहा बिल्डरो की गुंडागर्दी का आतंक, घर मे घुसकर महिला से मारपीट देखें वीडियो…मुकदमा दर्ज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि मामला इंद्रलोक एनक्लेव का है घटना 2 सितंबर की है जहां पर अचानक दो युवक रोहित बोरा और आशुतोष बोरा एक घर में घुसते हैं और ऊपर चढ़कर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने की कोशिश करते हैं साथ ही मारपीट भी की गई पूरा मामला आपको बता दें की इंद्रलोक

 

एंक्लेव में एक खाली प्लॉट पड़ा है जिस पर की अपार्टमेंट बनाने का कार्य चल रहा था जिसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने MDDA को की जिसके बाद MDDA ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्य को रुकवा दिया जिसके बाद कार्रवाई से बौखलाई एक पक्ष ने बताया जा रहा है कि अपने गुंडो को भेज कर घर पर हमला करवाया इसके बाद पीड़ित पक्ष ने जाखन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन आज 6 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष जिले के कप्तान एस एस पी अजय सिंह से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिस तरीके से जिले के एसएसपी अजय सिंह अपराध पर प्रहार कर रहे हैं उन्हें भी जल्दी न्याय मिलेगा साथ ही भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना हो उसको लेकर भी पीड़ित पक्ष ने सुरक्षा की गुहार की।

Soham Chauhaan
Author: Soham Chauhaan

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai