देहरादून। उत्तराखंड में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं कराने वाले लाखों उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण प्रदेशभर में करीब 3.5 लाख गैस कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। इनमें अकेले इंडियन ऑयल (इंडेन) के करीब 2.5 लाख उपभोक्ता शामिल बताए जा रहे हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं कराने वाले लाखों उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण प्रदेशभर में करीब 3.5 लाख गैस कनेक्शन प्रभावित हुए हैं।
इनमें अकेले इंडियन ऑयल (इंडेन) के करीब 2.5 लाख उपभोक्ता शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में लगभग 1.15 लाख उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। ऐसे उपभोक्ता फिलहाल गैस सिलेंडर की बुकिंग और पहले से मिल रही सेवाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
हालांकि, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए गैस एजेंसियों के माध्यम से दोबारा कनेक्शन रीजेनरेट कराने में मदद की जा रही है। उपभोक्ता ऑनलाइन भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उत्तराखंड में करीब 3.5 लाख गैस कनेक्शन प्रभावित
गैस कनेक्शन धारकों के सत्यापन के लिए केंद्र सरकार की ओर से ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य गैस उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड का सत्यापन करना है। निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं।
कनेक्शन दोबारा चालू कराने के लिए क्या करें?
पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के अनुसार, ई-केवाईसी कराने की निर्धारित समयसीमा समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं की मदद की जा रही है। उपभोक्ता एजेंसी से संपर्क कर अपने कनेक्शन को दोबारा रीजेनरेट कराने की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास कर सकते हैं।