Dehradun: हरेला पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ श्री लच्छु गुप्ता द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, एक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर विद्या विहार पार्क में एक पेड़ माँ के नाम से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ श्री लच्छु गुप्ता द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया..
इस अवसर पर लच्छु गुप्ता बधाई देते हुए कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। जल, जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार हैं। विकास के मौजूदा मॉडल की विफलता यह कि जीवन के इन तीनों आधारों को प्रदूषण ने लील लिया है।
यही वजह है आज देश की आबादी का बड़ा हिस्सा स्वच्छ व सुरक्षित पानी, शौचालय और शुद्ध हवा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित है। पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। इस दिशा में समाज और सरकार को स्वच्छता और वृक्षारोपण को एक जनान्दोलन बनाने की तरफ सोचना होगा, जिसके लिए समाज की सहभागिता होना पहली और आवश्यक शर्त है।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ मधु जैन ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता के जरिए स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने की जरुरत है, जिसके लिए कूड़े-कचरे को फिर से उपयोग में लाने की ठोस योजना का होना जरूरी है।

इससे बड़ी संख्या मेंं रोजगार तो पैदा होगा ही, हमारे गांव, शहर और कस्बें रहने योग्य भी बनेंगे। इसी तरह स्वच्छता को जल प्रबंधन से जोड़ना जरुरी है, जिसमें सीवर-सफाई और जल के पुनर्चक्रण द्वारा जल स्त्रोतों की सफाई और उससे औद्योगिक एवं कृषि उपयोग का काम भी हो सकेगा।

कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता गुप्ता रेनू रोतेला, आरती राणा, कपिल सकलानी मीरा लिंगवाल सुषमा बॉस आदि लोग मौजूद रहे…

Soham Chauhaan
Author: Soham Chauhaan

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai